Sanskrit Class 10 Chapter 5 जननी तुल्यवत्सला Summary




1. कश्चित् कृषकः बलीवर्दाभ्यां क्षेत्रकर्षणं कुर्वन्नासीत्। तयोः बलीवर्दयोः एकः शरीरेण दुर्बलः जवेन गन्तुमशक्तश्चासीत्। अतः कृषकः तं दुर्बलं वृषभं तोदनेन नुद्यमानः अवर्तत। सः ऋषभः हलमूवा गन्तुमशक्तः क्षेत्रे पपात। क्रुद्धः कृषीवलः तमुत्थापयितुं बहुवारम् यत्नमकरोत्। तथापि वृषः नोत्थितः।

भूमौ पतिते स्वपुत्रं दृष्ट्वा सर्वधेनूनां मातुः सुरभेः नेत्राभ्यामश्रूणि आविरासन्। सुरभेरिमामवस्था दृष्ट्वा सुराधिपः तामपृच्छत्-“अयि शुभे! किमेवं रोदिषि? उच्यताम्” इति। सा च

हिंदी अनुवाद
कोई किसान बैलों से खेत जोत रहा था। उन बैलों में एक (बैल) शरीर से कमज़ोर और तेज़ी से चलने में असमर्थ (अशक्त) था। अतः किसान उस दुबले बैल को कष्ट देते हुए (ज़बरदस्ती) हाँकने लगा। वह बैल हल को उठाकर चलने में असमर्थ होकर खेत में गिर पड़ा। क्रोधित किसान ने उसको उठाने के लिए बहुत बार प्रयत्न किए, तो भी बैल नहीं उठा।

भूमि पर गिरे हुए अपने पुत्र को देखकर सब गायों की माता सुरभि की आँखों से आँसू आने लगे। सुरभि की इस दशा को देखकर देवताओं के राजा (इन्द्र) ने उससे पूछा-“अरी शुभ लक्षणों वाली! क्यों इस तरह रो रही हो? बोलो”। और वह-

2. विनिपातो न वः कश्चिद् दृश्यते त्रिदशाधिपः।
अहं तु पुत्रं शोचामि, तेन रोदिमि कौशिक!॥

हिंदी अनुवाद
हे कौशिक! तीनों दशाओं के स्वामी इन्द्र! कोई उसका सहायक नहीं दिखाई देता। मैं तो पुत्र की चिन्ता करती हूँ. अतः रो रही हूँ।

3. “भो वासव! पुत्रस्य दैन्यं दृष्ट्वा अहं रोदिमि। सः दीन इति जानन्नपि कृषकः तं बहुधा पीडयति। सः कृच्छ्रेण भारमुद्द्वहति। इतरमिव धुरं वोढुं सः न शक्नोति। एतत् भवान् पश्यति न?” इति प्रत्यवोचत्।
“भद्रे! नूनम्। सहस्राधिकेषु पुत्रेषु सत्स्वपि तव अस्मिन्नेव एतादृशं वात्सल्यं कथम्?” इति इन्द्रेण पृष्टा सुरभिः प्रत्यवोचत्

हिंदी अनुवाद
हे इन्द्र! पुत्र की दीनता को देखकर मैं रो रही हूँ। वह लाचार है। यह जानते हुए भी किसान उसे अकसर (अनेक बार) पीड़ा देता (पीटता) है। कठिनाई से भार (बोझ) उठाता है। दूसरे की तरह जुए को वह उठाने (ढोने) में समर्थ नहीं है। यह आप देख रहे हैं न? ऐसा उत्तर दिया।
“हे प्रिये! निश्चित ही। हजारों अधिक पुत्रों के रहने (होने) पर भी तुम्हारा ऐसा प्रेम इसमें क्यों है?” ऐसा इन्द्र के द्वारा पूछे जाने पर सुरभि बोली-

4. यदि पुत्रसहनं में, सर्वत्र सममेव में।
दीनस्य तु सतः शक्र! पुत्रस्याभ्यधिका कृपा।।

हिंदी अनुवाद
हे इन्द्र देव! जबकि मेरे हजारों पुत्र मेरे लिए सब जगह समान ही हैं तो भी कमजोर पुत्र के प्रति मेरी अधिक कृपा (प्रेम) है।

5. “बहून्यपत्यानि मे सन्तीति सत्यम्। तथाप्यहमेतस्मिन् पत्रे विशिष्य आत्मवेदनामनुभवामि। यतो हि अयमन्येभ्यो दुर्बलः। सर्वेष्वपत्येषु जननी तुल्यवत्सला एव। तथापि दुर्बले सुते मातुः अभ्यधिका कृपा सहजैव” इति। सुरभिवचनं श्रुत्वा भृशं विस्मितस्याखण्डलस्यापि हृदयमद्रवत्। स च तामेवसान्त्वयत्-” गच्छ वत्से! सर्व भद्रं जायेत।”
अचिरादेव चण्डवातेन मेघरवैश्च सह प्रवर्षः समजायत। लोकानां पश्यताम् एव सर्वत्र जलोपप्लवः सञ्जातः। कृषकः हर्षतिरेकेण कर्षणाविमुखः सन् वृषभी नीत्वा गृहमगात्।

हिंदी अनुवाद
“मेरी बहुत सन्तानें हैं, यह सच है। तो भी मैं इस पुत्र में विशेष अपनत्व को अनुभव करती हूँ। क्योंकि निश्चय से यह दूसरों से दुबला (निर्बल) है। सभी, संतानों में माँ समान प्रेम वाली ही होती है। तो भी निर्बल पुत्र में माँ की अधिक कृपा सामान्य ही है।” सुरभि के वचन को सुनकर बहुत हैरान देवराज इन्द्र का भी हृदय पिघल गया। और उन्होंने उसे इस तरह सांत्वना दी- “हे पुत्री! जाओ। सब कुछ ठीक हो जाए।”
शीघ्र ही तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ वर्षा होने लगी। देखते ही सब जगह जल भराव हो गया। किसान अधिक प्रसन्नता से खेत जोतने से विमुख होकर बैलों को लेकर घर आ गया।

6. अपत्येषु च सर्वेषु जननी तुल्यवत्सला।
पुत्रे दीने तु सा माता कृपाहद्रया भवेत्॥

हिंदी अनुवाद
और सभी बच्चों में माता समान प्रेम भाव (रखने) वाली होती है। परन्तु पुत्र के दीन (दु:खी) होने पर वही माता उस पुत्र के प्रति कृपा से उदार हृदय वाली हो जाती है।

Previous Post Next Post